वारासिवनी: सांवगी-कंचनपुर के खेत में भालू की दस्तक से हड़कंप, किसानों में दहशत; वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
दहशत वारासिवनी। ग्राम सांवगी-कंचनपुर के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रहवासी क्षेत्र से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में भालू दिखाई दिया। इससे किसानों में दहशत फैल गई। किसानों ने उसे भगाने का प्रयास किया। सूचना पर वन विभाग ने वनकर्मियों को अलर्ट कर क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए। ग्रामीणों को सतर्क रहने और भालू दिखने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई।