अम्बाला: कालका चौक पर कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Ambala, Ambala | Mar 31, 2024 अंबाला शहर स्तिथ कालका चौंक पर बने कपड़े के शोरूम में कुछ देर पहले आग लग गई, आग लगने से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के आने से पहले लोगो ने मिट्टी की मदद से आग पर काबू पा लिया।