अम्बाला: गाड़ी के शीशे पर लगी है काली फिल्म तो होगा ₹10000 का चालान, 1 अप्रैल से अंबाला पुलिस करने जा रही है अभियान की शुरुआत
Ambala, Ambala | Mar 30, 2024 1 अप्रैल से पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर अंबाला पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें गाड़ी के शीशे पर लगी काली फिल्म या इसी प्रकार से शीशों पर लगाई गई किसी अन्य चीज पर करवाई की जाएगी। जिसका चालान ₹10000 का होगा। ऐसे में गाड़ी चालकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके वाहनों के शीशे पर काली फिल्म न हो।