वारासिवनी: दशहरा पर्व पर प्रशासन अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर; विधायक विवेक पटेल ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश।
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने विधायक विवेक पटेल की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। पुलिस को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, पीडब्ल्यूडी को बैरिकेडिंग, बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति व जर्जर तारों की मरम्मत तथा नगरपालिका को सड़क मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए गए। रावण दहन के दौरान स्वास्थ्य टीम और दमकल अमला तैनात रहेगा।