झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र जहां पुलिस के तमाम बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंच गए, वहीं दूसरी ओर सदन के अंदर भी छात्र आंदोलन की गूंज रही।
सोमवार को सदन की कार्यवाही भाजपा विधायकों की गैर मौजूदगी में शुरू हुई। सदन शुरू होने के पहले भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में सीएम हाउस घेरने पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। निरसा के सीपीआई एमएल विधायक अरूप चटर्जी ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ सरकार की बातचीत का पूरा ब्योरा सदन के पटल पर रखने की मांग की। इसके जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सरकार और छात्रों के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी।
#Jharkhand #JharkhandProtest #StudentProtest #JPSC #JSSC JPSCProtest JSSCProtest StudentMovement
Korba, Korba | Aug 10, 2026