झांसी: चित्रा चौराहे पर चाय लेने गए रेलकर्मी गश खाकर गिरे, 3 मिनट में हुई मौत, CCTV कैमरे में कैद हुआ लाइव वीडियो
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित चित्रा चौराहा से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां चाय लेने पहुंचे एक रेलकर्मी की महज तीन मिनट में मौत हो गई। अचानक चक्कर आने के बाद वह होटल के बाहर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। मृतक की पहचान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती, लाल स्कूल के पास निवासी अजय कुशवाहा के रूप में हुई है।