मंडला: कलेक्ट्रेट मार्ग में आठवें दिन भी जारी रही संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Mandla, Mandla | Jun 8, 2026 अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी लगातार सोमवार को आठवें दिन पांच बजे तक हड़ताल पर डटे रहे। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंडला जिले के संविदा कर्मचारी 2 जून से कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया।