फिरोज़ाबाद: बसपा पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया, कहा- कोटला चुंगी चौराहा का नाम बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर रखा जाए
बसपा पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा। जहां बुधवार दोपहर डेढ बजे करीबन नगर आयुक्त ऋषिराज को एक ज्ञापन दिया। जिसमें उनके द्वारा मांग की गयी कि कोटला चुंगी चौराहा का नाम परमपूज्य बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर रखा जाये। बताया गया नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेने के साथ ही इस पर विचार करने की बात कही है।