फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक कारखाने में कार्यरत मजदूर की गर्दन में कांच घुसने से हुआ लहूलुहान
थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित एक सत्यनारायण नामक कारखाने में बुधवार दोपहर 12 बजे करीबन कार्य करते समय असलम नाम के मजदूर की गर्दन में कांच घुस गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसको अन्य मजदूर उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लेकर आये। जहां उसका इलाज जारी है। इलाज के दौरान असलम ने मीडिया को उक्त जानकारी दी।