फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र बाछेमई में रेलवे अंडरपास पर मिला एक व्यक्ति का शव, पुल से गिरने के बाद जेब से मिली रेलवे टिकट
थाना सिरसागंज क्षेत्र बाछेमई में रेलवे अंडरपास पर एक व्यक्ति 45 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र स्वामीचरण निवासी दिबियापुर थाना दिबियापुर जनपद ओरैया का शव मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को जानकारी हुई पुल से नीचे गिरा है, उसकी जेब में एक मोबाइल, 2520 रूपये, एक रेलवे टिकट पॉकेट से मिली है। परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया है।