अकबरपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्कूल चलो अभियान के लिए एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अकबरपुर तहसील परिसर में जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे।