मंडला: ग्राम पंचायत इंद्री में ठाकुर टोला से जुगगम मोहल्ला तक विद्युत विस्तार कार्य का हुआ भूमि पूजन
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 जिले के ग्राम पंचायत इंद्री में सोमवार को दोपहर 1 बजे ठाकुर टोला से जुगगम मोहल्ला तक विद्युत विस्तार कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौड़ ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास और आमजन की मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्षों से इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बिजली मिलेगी।