दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के गौतरा गांव के पास एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला
सोमवार को गौतरा के पास आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान ग्राम गौतरा, भौनी पट्टी के रहने वाले भीमसेन गुप्ता पुत्र राधेलाल गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।