बिहारीगंज: बेलाही पुल के पास हथियार के बल पर लूट, दो मोबाइल और नकदी छीनी
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में बेलाही पुल के पास मंगलवार रात हथियार के बल पर लूट की वारदात हुई। पीड़ित अभिषेक कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दो मोबाइल, नगदी और जरूरी कागजात से भरा बैग छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।