पलासी: पलासी में सिलेंडर से हुआ हादसा, तीन लोग अस्पताल में भर्ती
Palasi, Araria | Oct 15, 2026 अररिया के पलासी प्रखंड की मजलिसपुर पंचायत के वार्ड तीन में गैस सिलेंडर खाली करते समय हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चहतपुर गांव के दिलीप साह (40), बाबुल ततमा (21) और राजो देवी (45) शामिल हैं। दिलीप गैस खाली कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र