सांगानेर: गहलोत के पायलट बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे 'छटपटाहट' बताया
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर दिए बयान पर बीजेपी नेताओं ने सोमवार को पलटवार किया। सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत की छवि तिकड़मबाज और गांधी परिवार को खुश करने वाली है। राजेंद्र राठौड़ बोले, गहलोत सांस भी लें तो उसके पीछे राजनीति रहती है।