कटनी ग्रामीण: रीठी थाना परिसर में ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
कटनी जिले के रीठी थाना में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।