बक्सर: सदर प्रखंड के जगदीशपुर केंद्र पर आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का एसडीएम व बीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | May 27, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देशन में जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा रहा है . जिसमें पात्र लाभार्थियों के लिए 26, 27 एवं 28 मई 2025 को विशेष महा-अभियान आयोजित किया गया है. इस क्रम में मंगलवार को लगभग 2:30 बजे एसडीएम बक्सर में केंद्र का निरीक्षण किया.