गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब मामले में 2 गिरफ्तार,भारी मात्रा में शराब हुआ जब्त
गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने शनिवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि चाकंद और पंचानपुर थाना क्षेत्र से शराब मामले में 2 को गिरफ्तार किया गया है।वहीं 128 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त तथा 240 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया।