भ्रामक खबरों पर विधायक सुधीर शर्मा हुए सख्त, कुछ अखबारों और सोशल मीडिया पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस ।
विधायक का आरोप—जमीन मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को मेरा करीबी बताकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही ।
बोले- राजनीतिक आलोचना स्वीकार है, लेकिन भ्रामक प्रचार बर्दाश्त नहीं । संबंधित समाचार संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजे । कथित भ्रामक प्रेस नोट भेजने वाले मोबाइल नंबर 7807232361 को लेकर भी शिकायत की । कहा- जरूरत पड़ी तो मानहानि का केस दर्ज करवाकर प्रतिष्ठा की लड़ाई अदालत में लड़ूंगा ।
सुधीर शर्मा ने दावा किया कि जमीन मामले में विजिलेंस की ओर से अब तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिसके आधार पर उन्हें सीधे इस मामले से जोड़ा जा सके ।
#Dharamshala #SudhirSharma #DharamshalaNews #Kangra #HimachalPradesh #Vigilance #NewsUpdate #BreakingNews