Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

पंचकूला पुलिस ने 1 ही दिन में करीब 1.25 करोड़ रुपये की 625 ग्राम हेरोइन बरामद कर 2 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर किए गिरफ्तार पंचकूला/ 14 जुलाई: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और लगातार दो सफल कार्रवाइयों को अंजाम दिया। अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और एंटी नारकोटिक सेल ने दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्यों से ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इनके सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर, खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पहला मामला: 321 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम को 14 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि जीरकपुर में किराये पर रहने वाला वंश ग्रोवर (24 वर्ष) बरवाला-डेराबस्सी रोड पर बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के अनुसार आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 64 लाख रुपये से अधिक है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से पानीपत का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहा था। आरोपी स्वयं हेरोइन का सेवन करने के साथ-साथ ट्राईसिटी क्षेत्र में इसकी तस्करी भी करता था और बरामद खेप की सप्लाई देने के उद्देश्य से बरवाला पहुंचा था। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। दूसरा मामला: एंटी नारकोटिक सेल ने 304 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा इसी दिन एंटी नारकोटिक सेल को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि सन्नी सिंह (44 वर्ष) निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) पंचकूला और ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-21 स्थित घग्गर पुल के पास छठ पूजा स्थल पर एक ग्राहक को खेप देने आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में आरोपी को काबू कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 304 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन तथा 1,500 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसके सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Uklana, Hissar | Jul 14, 2026

MORE NEWS

आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। अब हर शनिवार, कुरुक्षेत्र जिले के सभी थानों में अनुसंधान अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मौजूद रहेंगे।
इस पहल का उद्देश्य:
• सीधा संवाद: नागरिक अपने केस, शिकायत या एफआईआर की प्रगति के बारे में सीधे संबंधित अधिकारी से जानकारी ले सकेंगे।
• त्वरित समाधान: शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।
• जवाबदेही: पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी ताकि मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जा सके।
एसपी श्री चंद्र मोहन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। कुरुक्षेत्र पुलिस सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।
#cmohry #police_haryana #AmbalaIgp #PublicService #Transparency #KurukshetraPolice #HaryanaPolice #CommunityPolicing

आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। अब हर शनिवार, कुरुक्षेत्र जिले के सभी थानों में अनुसंधान अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस पहल का उद्देश्य: • सीधा संवाद: नागरिक अपने केस, शिकायत या एफआईआर की प्रगति के बारे में सीधे संबंधित अधिकारी से जानकारी ले सकेंगे। • त्वरित समाधान: शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। • जवाबदेही: पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी ताकि मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जा सके। एसपी श्री चंद्र मोहन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। कुरुक्षेत्र पुलिस सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। #cmohry #police_haryana #AmbalaIgp #PublicService #Transparency #KurukshetraPolice #HaryanaPolice #CommunityPolicing

Uklana, Hissar | Jul 14, 2026

17 जुलाई को जींद पहुंचेंगे पीएम मोदी:पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी; मंत्री अरविंद शर्मा बोले-हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

17 जुलाई को जींद पहुंचेंगे पीएम मोदी:पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी; मंत्री अरविंद शर्मा बोले-हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Uklana, Hissar | Jul 14, 2026

*पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की सतर्कता से बड़ी सफलता , हिस्ट्रीशीटर आरोपी अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार,: एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार, 14 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
इस संबंध में पुलिस चौकी 12 क्वार्टर प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही अजयदीप अपनी पुलिस टीम के साथ रायपुर रोड स्थित खंडहर बिल्डिंग के पास गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पुलिस वाहन देखकर तेजी से खंडहर बिल्डिंग की ओर जाते हुए देखा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू किया तथा नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई। बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरज उर्फ असमान पुत्र अमित कुमार निवासी रूपनगर, 12 क्वार्टर, हिसार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी के विरुद्ध थाना एचटीएम, में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1B)(A)/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया तथा इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में हिस्ट्रीशीटरों, अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराध को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की सतर्कता से बड़ी सफलता , हिस्ट्रीशीटर आरोपी अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार,: एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 14 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस चौकी 12 क्वार्टर प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही अजयदीप अपनी पुलिस टीम के साथ रायपुर रोड स्थित खंडहर बिल्डिंग के पास गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पुलिस वाहन देखकर तेजी से खंडहर बिल्डिंग की ओर जाते हुए देखा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू किया तथा नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई। बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरज उर्फ असमान पुत्र अमित कुमार निवासी रूपनगर, 12 क्वार्टर, हिसार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना एचटीएम, में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1B)(A)/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया तथा इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में हिस्ट्रीशीटरों, अवैध हथियार रखने वालों एवं अपराध को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Jul 14, 2026

*पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खुंगा कोठी (जींद) में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

नशा होता अच्छा, पिता कहता थोड़ी सी पी, क्यों करता है चिंता, अपनी जिंदगी जी- डॉ अशोक  

जींद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस और ब्यूरो के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनबीर सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खुंगा कोठी (जींद) में नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की उप प्राचार्या अनिला श्रीवास्तव ने की। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को कमजोर करता है। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने काव्य और गायन के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले थोड़ी ली पी क्यों करता है चिंता अपनी जिंदगी जी। नशे के चक्रव्यूह पर चर्चा करते हुए उन्होंने विस्तार से कहा नशा शौक से आरम्भ होता है और इसका अंत भी शोक पर होता है। शौक और शोक में केवल एक मात्रा का अंतर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय बल पर्याप्त हैं लेकिन जागरूकता के आभाव में नशा कारोबारी अपने स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं जो कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय की उप प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संदेश देने का वचन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के 535 छात्र-छात्राओं तथा 25 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

------------------

*पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खुंगा कोठी (जींद) में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* नशा होता अच्छा, पिता कहता थोड़ी सी पी, क्यों करता है चिंता, अपनी जिंदगी जी- डॉ अशोक जींद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस और ब्यूरो के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनबीर सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खुंगा कोठी (जींद) में नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की उप प्राचार्या अनिला श्रीवास्तव ने की। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को कमजोर करता है। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने काव्य और गायन के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले थोड़ी ली पी क्यों करता है चिंता अपनी जिंदगी जी। नशे के चक्रव्यूह पर चर्चा करते हुए उन्होंने विस्तार से कहा नशा शौक से आरम्भ होता है और इसका अंत भी शोक पर होता है। शौक और शोक में केवल एक मात्रा का अंतर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय बल पर्याप्त हैं लेकिन जागरूकता के आभाव में नशा कारोबारी अपने स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं जो कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय की उप प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संदेश देने का वचन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के 535 छात्र-छात्राओं तथा 25 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। ------------------

Uklana, Hissar | Jul 14, 2026