नवाबगंज: बाराबंकी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, MLC अंगद कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को दिखाई झंडी
बाराबंकी जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ बुधवार करीब 2 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अभियान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।