कटनी नगर: जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कटनी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना।