कोंडागांव: पतोडा में 4 किमी सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे उपस्थित
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने मंगलवार को फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पतोडा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 4 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक टेकाम ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।