रघुराजनगर नगरी: सतना मेयर ने रोड डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों की सिंचाई व्यवस्था शुरू की, गर्मी से सूख रहे थे पौधे
सतना नगर पालिक निगम के महापौर ने शहर के रोड डिवाइडर में लगे पेड़ पौधों की सिंचाई की नई व्यवस्था शुरू की है । पानी टैंकर इन पेड़ पौधों की रोजाना सिंचाई करेगा । सतना में पड़ रही गर्मी से पेड़ पौधे सुख रहे थे जिसे देखते हुए महापौर ने सिंचाई की व्यवस्था शुरू की है ।सोमवार सुबह 11:30 बजे शहर के कई इलाकों में निगम के पानी टैंकर पेड़ पौधों की सिंचाई शुरू के दी है ।