गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में खौफनाक मंजर: आवारा कुत्तों ने 8 साल की मासूम को नोचा, हालत गंभीर
गोविंदगढ़ क्षेत्र के सिरमोर गांव में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आवारा कुत्तों के झुंड ने 8 साल की मासूम अनुष्का पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्ची अपने घर से चाचा के घर जा रही थी, तभी रास्ते में 5-6 कुत्तों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्ची के चेहरे, आंख के पास, गर्दन, पेट और कमर पर बेरहमी से काट लिया