ग्यारसपुर: चलती चार्टर्ड बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
इंदौर से सागर जा रही एक चार्टर्ड बस में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसा ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ी वेयरहाउस के पास हुआ। बस में सवार करीब 18 यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन उनका सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार बस रात 11:30 बजे इंदौर से रवाना हुई थी। रास्ते में एसी में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई थी।