प्रिय साथियों एवं मेरे समाज के भोले भाले माता बहनों बाडिलो से निवेदन है अपना जो पशु धन है वही अपने जीने का आधार है पैसों की लालच में आकर के प्रलोभन में आकर के इन लोगों से सौदेबाजी मत करो और ऐसे लोगों को गांव में रोको घुसने से क्योंकि यह लोग ऐसे समय में ही ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार का धंधा करने के लिए आते हैं जब हमारे लोग छोटी-मोटी समस्याओं से जूझ रहे हो,
जैसे उदाहरण के तौर पर अभी खेती-बाड़ी का समय है हर व्यक्ति को बीज खाद खेतों की जुताई के लिए पैसों की आवश्यकता होती है ऐसे समय में यह लोग अच्छी तरह से अपनी भावनाओं को समझते हुए अपनी आवश्यकताओं को समझते हुए अपनी मजबूरी को समझते हुए आते हैं और इस मजबूरी का फायदा उठाते हैं क्योंकि ऐसे समय में आप लोग थोड़ा बहुत पैसा प्राप्त करने के लिए वस्तु की कीमत समझे बिना उस वस्तु को उनको सौंप देंगे दे दोगे और यह इसलिए ऐसे समय में आते हैं।। तो आप लोगों से निवेदन है इस प्रकार का धंधा करने वाले लोग कसाई होते ह�