बिहारीगंज: ज़मीन को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट, लूट और फायरिंग का आरोप
मधेपुरा के हथिऔंधा वार्ड 14 में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।आरोप है कि भूपेंद्र यादव और उसके पुत्र राजीव यादव ने ट्रैक्टर से घर तोड़कर आग लगा दी। पीड़ित रामचंद्र पासवान के मुताबिक, विरोध करने पर मारपीट की गई और सोने की चेन भी छीन ली गई। घटना के दौरान 10–12 लोग हथियारों के साथ मौजूद थे। ग्रामीणों के पहुंचने पर फायरिंग की गई और आरोपी फरार हो गए।