बेंगाबाद: कुरहोबिंदो में क्रिएटर मिलन: सोशल मीडिया, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिंदो में सोमवार को 11 बजे झारखंड क्रिएटर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों क्रिएटरों ने भाग लिया। गिरिडीह के कई चर्चित क्रिएटरों की मौजूदगी से आयोजन खास बन गया।