नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट में महीने के पहले कार्य दिवस की शुरुआत वंदे मातरम गान से हुई, अधिकारी शामिल
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जून माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत सोमवार को देशभक्ति के वातावरण में हुई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।