अटरू: अटरू क्षेत्र के प्रमुख शनि मंदिरों में भक्त श्रद्धालुओं का उमड़ा तांता
Atru, Baran | May 16, 2026 अटरू क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में शनिवार को शनि अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विशेषकर जेल कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर में अलसुबह से ही शनि देव के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।