थरथरी: थरथरी में 24 जून को खरीफ महाभियान, किसानों को दी जाएगी आधुनिक खेती की जानकारी
थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में 24 जून को खरीफ महाभियान सह खेती बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिक्षा कुमारी ने मंगलवार की शाम चार बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार, नई कृषि तकनीक और विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी