मढ़ौरा: इसरौली में आपसी विवाद में मां-बेटे से मारपीट, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Marhaura, Saran | May 19, 2026 थानाक्षेत्र के इसरौली में आपसी विवाद को लेकर मां बेटे के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे बताया कि इसरौली निवासी मीरा देवी व सुजीत कुमार के साथ हुई मारपीट मामले में महिला से प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच व कार्रवाई की जा रही है।