हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत भिरानी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में लंबे समय से फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों प्रमोद गुर्जर व गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।