रघुराजनगर नगरी: अमदरा थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक सभागार, मैहर में दी गई भावभीनी विदाई
अमदरा थाना प्रभारी अमदरा के.पी. त्रिपाठी 43 वर्षो की लंबी सेवा देने के उपरान्त हुए सेवानिवृत्ति।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर की मौजूदगी मे शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें दी गई विदाई।