कानपुर: एनएसजी कमांडो की ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एनएसजी कमांडो की मौत हो गई। हादसे के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ एनएसजी कमांडो को रविवार 3:00 अंतिम विदाई दी गई।