कानपुर: पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज ने महाकुंभ में कैंप लगाया, 200 से 250 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई
कानपुर के पनकी धाम मंदिर के महंत कृष्णदास महाराज ने भी अपना कैंप लगाया है। रविवार 3 बजे बताया कि इस कैंप में लोगों के रुकने खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। कृष्णदास महाराज ने बताया कि ये कैंप सेक्टर 16 में दिगंबर अखाड़ा के पास श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी धाम खालसा के नाम से लगाया गया है। इसमें करीब 200 से 250 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है।