कानपुर: भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष का नामांकन शुरू होते ही हुआ हंगामा
रविवार 2:00 बजे भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में नामांकन शुरू हुआ ही था कि तभी नामांकन शुरू होने के आधे घंटे बाद ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा उत्तर कार्यालय में चुनाव प्रभारी संगम लाल गुप्ता के सामने ही कुछ भाजपाइयों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। सीनियर नेताओं ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।