किदवई नगर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुंडे नियंत्रण अधिनियम के अभियुक्त अनुभव उर्फ सौरव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया उप निरीक्षक अभिषेक सोनकर के नेतृत्व में अभियुक्त को रविवार दोपहर 1:30 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।