कानपुर: गोविंदपुरी स्टेशन से प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, एसीएम कानपुर ने की स्पेशल व्यवस्था की जानकारी
कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से प्रयागराज के लिए जाने वाली कई स्पेशल ट्रेन होकर निकलेंगी। इसके साथ ही रिंग रेल भी चलाई जाएगी। अमृत स्नान के दिनों में सेंट्रल स्टेशन से विशेष स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। रविवार 3:00 बजे एसीएम ने बताया कि, महाकुंभ को देखते हुए इस बार इन चीजों पर जोर दिया गया है।