सदर: नगवा में पेंटर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे सपा नेता
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2026 वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवा स्थित गंगोत्री विहार कॉलोनी में पेंटिंग का कार्य कर रहे युवक सोनू यादव (35) की गोली लगने से हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।