मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में पेट खाली मिला, सैंपल का इंतजार
Manpur, Umaria | May 27, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे बाघ की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है।पनपथा के खेरवा टोला मे महिला पर हमले के बाद हुई घटना के स्पष्ट कारणो का पता लगाने में वन विभाग और विशेषज्ञ टीम जुटी हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(NTCA)की निगरानी में जबलपुर स्थित SWFH मे विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम की ओर से बाघ का पोस्टमार्टम किया गया है।