गोपालगंज: कररिया गांव में स्कूल का रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों और छात्रों का प्रदर्शन, रास्ता खोलने की मांग
जिले के सदर प्रखंड कररिया गांव के समीप स्कूल का रास्ता बंद होने के बाद नाराज ग्रामीणों ने बच्चों के साथ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।