बरकागाँव: बड़कागांव विधायक रोशन लाल ने मुरली पहाड़ के शिवलिंग मंदिर में की पूजा, विधानसभा वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की
प्रखंड की नापो खुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणिक मुरली पहाड़ धाम शिवलिंग मंदिर प्रांगण में मकर सक्रांति के अवसर पर मंगलवार को विशाल भव्य मेला का आयोजन किया गया। मुरली पहाड़ स्थित मंदिर में पहुंचकर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा अर्चना कर बड़कागांव विधानसभा वासियों के लिए सुख समृद्धि का कामना किया। मौके पर उन्होंने समिति के सदस्यों का सराहना किया।