बरकागाँव: आजसू कार्यालय में शोक सभा का आयोजन
बड़कागांव बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष के आकस्मिक निधन 12 जनवरी 2025 को हो गया था। जिसके बाद आज सोमवार गुरु चट्टी स्थित आजसू पार्टी के आवासीय कार्यालय में आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर आजसू नेता सुरेश गिरी के आत्मा के शांति के लिए कामना किया गया।