मोहनपुर के चंदना थाड़ी मोड़ स्थित लता ज्वेलर्स में सोमवार के रात्रि लगभग 8:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार ब्लैक पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और हथियार दिखाकर दुकानदार से सोना चांदी और नगदी लूट ली और दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।