बांधवगढ़: सीएम हेल्पलाइन पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, समयसीमा में निराकरण के निर्देश
उमरिया में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की खराब रैंकिंग पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।जल निगम सहित अन्य विभागों को चेतावनी दी गई कि सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।