सिरदला: बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
मंगलवार को करीब 12 बजे सिरदला प्रखंड के बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सूर्यदेव कुमार मंडल के साथ नवादा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।