करगहर: करगहर में विद्युत करंट के चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत
रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के करगहर गाँव में विद्युत करंट के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृत वृद्ध की पहचान करगहर गाँव के राजनाथ यादव के रूप में की गई है। घटना के बारे में मृतक के भाई रामनाथ यादव ने बताया कि सुबह नहाने के लिए अपने घर में चापा कल पर गए थे। इसी दौरान सिर के ऊपर से गुजरे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गए।